Search

 
 
 

हजारीबाग : मवेशी लदा ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार

 
चौपारण पुलिस की पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई Chauparan, Hazaribagh :चौपारण के रास्ते गोवंश पशु तस्करी के अवैध कारोबार पर थाना प्रभारी दीपक सिंह द्वारा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में रविवार रात्रि में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा गुप्त सूचना दी गयी कि गया (बिहार) की ओर से एक ट्रक में गोवंशीय पशुओं को लोडकर तिरपाल से ढंककर बंगाल वधशाला में ले जाया जा रहा है. इस सूचना थाना प्रभारी दीपक सिंह छापामारी दल का गठन किया गया. त्वरित कार्रवाई हेतु छापामारी दल के साथ चोरदाहा चेकपोस्ट पहुंचकर गया (बिहार) की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जाने लगी. इसी क्रम में समय एक सफेद रंग का ट्रक तिरपाल ढंका हुआ आता दिखाई दिया, जिसके वाहन रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक वाहन चेकपोस्ट से करीब 50 गज पीछे ही ट्रक रोक दिया. ट्रक से चार व्यक्ति - सेख सुजाउद्दीन (30), मुरसलीम (35), थाना- बजबज, जिला- दक्षिण 24 परगणा (वेस्ट बंगाल), राजकुमार (50), सिरसा हरियाणा एवं मंगल (37) पिता- अंग्रेज कुमार, वार्ड नंबर-27, गुरुतेख बहादुर नगर, सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया. इस कांड में जब्त वाहन से 10 गोवंशीय पशु गाय एवं पांच गाय के बछड़ों को बरामद किया गया है. बरामदगी के संदर्भ में चौपारण थाना कांड सं0-135/24 दर्ज कर गिरफ्तार सभी अभियुक्तों काे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. छापामारी दल में दीपक कुमार सिंह, पुअनि रतन टुड्डू एवं चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/9-candidates-in-fray-from-palamu-lok-sabha-constituency-election-symbols-allotted/">पलामू

लोकसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही