Search

 
 
 

Hazaribagh: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा घायल

Hazaribagh: बता दें कि पुलिस तुषार मिश्रा को रिमांड पर लेकर गिरोह की गतिविधियों और अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. इलाज के बाद पुलिस उससे दोबारा पूछताछ करेगी.
 
तुषार मिश्रा

Hazaribagh :  राहुल दुबे गैंग के अपराधी तुषार मिश्रा ने पुलिस रिमांड के दौरान कस्टडी से भागने की कोशिश की. हालांकि, पुलिसकर्मियों की सतर्कता से उसकी कोशिश नाकाम हो गई. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

 

भागने के क्रम में गिरने से तुषार मिश्रा के पैर में गंभीर चोट लग गई. घटना के बाद पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग ले गई, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.

 

बता दें कि पुलिस तुषार मिश्रा को रिमांड पर लेकर गिरोह की गतिविधियों और अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. इलाज के बाद पुलिस उससे दोबारा पूछताछ करेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही