Search

 
 
 

हजारीबाग : टीवी कलाकारों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की

 
टीवी सीरियल मनसुंदर के कलाकारों ने हजारीबाग वासियों से किया मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील Hazaribagh: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव पर सब करो मिल कर वोट क्योंकि अगले पांच वर्ष तक नहीं मिलेगा डालने फिर से वोट, तो भैया मारो वोट सब मिलकर मारो वोट... भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ राज्य एवं जिला निर्वाचन सह जिला प्रशासन, हजारीबाग की पहल पर आम जनता को विभिन्न प्रकार से मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है. साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं से लोगो को जागरूक करने की अपील की जा रही है. इसी क्रम में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें हजारीबाग की सामाजिक सह सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता के विशेष आग्रह पर पैनोरमा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित एवं दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल "मनसुंदर" के सभी कलाकारो ने वीडियो संदेश दिया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fix-necessary-facilities-at-all-booths-in-agyarkund-bdo/">धनबाद

: एग्यारकुंड में सभी बूथों पर जरूरी सुविधाएं दुरुस्त करें- बीडीओ  

वोट फीसदी 80 फीसदी से ऊपर पहुंचाने की अपील

इसमें सभी कलाकारों ने एक साथ इस चुनाव में हजारीबाग के लोगो से वोट प्रतिशत 80 फीसदी से ऊपर ले जाने की अपील की गयी है. इस विडियो संदेश में हजारीबाग निवासी दीपक सागर के साथ मुख्य कलाकार देव आदित्य, नैंसी राय, अलीशा टुंडा, अनन्या समर्थ एवं शिखर शर्मा है. संस्था के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार कोई भी वोटर वोट करने से छूटे ना इसके लिए संस्था विभिन्न प्रकार से जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है. संस्था को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है. प्रेरित करने के लिए संस्था के अमित कुमार गुप्ता ने निर्वाचन नोडल अधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया, जिला जनसंपर्क अधिकारी रोहित कुमार के साथ मोनिका भारती एवं परिमल कुमार को धन्यवाद दिया है. इसे भी पढ़ें-अटल">https://lagatar.in/jharkhand-was-created-due-to-the-efforts-of-atal-ji-modi-ji-will-shape-it-ajay-alok/">अटल

जी के प्रयास से बना है झारखंड, मोदी जी इसे गढ़ेंगे : अजय आलोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही