Search

 
 
 

हजारीबाग: विष्णुगढ़ के जंगल से 30 किलो के दो IED बम बरामद

 
Hazaribagh: पुलिस और सीआरपीएफ को संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली. हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत नागी गांव के दक्षिण बसबनवा जंगल में 30-30 किलोग्राम का दो आईईडी बम झाड़ी में छुपा कर रखा गया है. इस सूचना का सत्यापन करते हुए टीम ने सर्च अभियान के दौरान दो IED बम बरामद किया. इसे झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम ने नष्ट किया. एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि बम सुरक्षाकर्मियों को हताहत करने के उद्देश्य से लगाया गया था. पिछले दिनों विष्णुगढ़ में माओवादी काफी सक्रिय थे. लेकिन पुलिसिंग के कारण धीरे-धीरे माओवादी इस क्षेत्र से दूर हो गए. उसी दौरान यह बम प्लांट किया गया. कहा कि यह बम अगर गलती से ब्लास्ट हो जाता तो बड़ी घटना भी हो सकती थी. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-samarkand-will-attend-sco-summit/">पीएम

मोदी पहुंचे समरकंद, SCO शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही