Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: PLFI के नाम पर 2 करोड़ रुपए लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh : हजारीबाग जिला के केरेडारी पुलिस ने उग्रवादी संगठन PLFI के नाम पर दो करोड़ रुपए लेवी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि केरेडारी स्थित बीजीआर माइनिंग कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सत्यनारायण से PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर 12 मई को दो करोड़ रुपए की मांग की गई थी. साथ ही लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी. 30 मई को प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर ने केरेडारी थाना में आवेदन दिया था. जिसके बाद केरेडारी थाना कांड संख्या 174/23 के तहत मामला दर्ज किया गया. फिर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने एक टीम का गठन किया. साथ ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर वाट्सऐप कॉल के जरिए यह मैसेज दिया कि शाम को पैसे पहुंचाएंगे. जिसके बाद कंपनी की गाड़ी पैसे देने के लिए उग्रवादी संगठन के बताए जगह पर पहुंचा. जहां पर बुकरू से पचड़ा की ओर बाइक पर सवार लेवी मांगने वाले दो लोग को को जंगली इलाके में पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कुलदीप गंझू और सुरेंद्र गंझू बताया. जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इसे भी पढ़ें: रंका">https://lagatar.in/ranka-police-arrested-three-accused-and-sent-them-to-jail/">रंका

 : पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही