Search

हजारीबाग : लोडेड पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार, पांडेय गिरोह के लिए करता था काम समेत 2 खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित हेंदेगीर से लोडेड पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अभियुक्त बड़कागांव नागौर खुर्द निवासी मुकेश कुमार उर्फ पठान एवं प्रमोद कुमार साव हैं. पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो जिंदा गोलियां, एक बाइक और एक मोबाइल मिला है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 13 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कुछ अपराधी हथियार के साथ बड़कागांव की ओर से हेंदेगीर रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे हैं. वहां सड़क निर्माण कार्य बाधित कर सकते हैं. सूचना पर सनहा दर्ज करते हुए 61 सशस्त्र बल के साथ सोहरमा पुल के पास वाहन चेकिंग लगाया गया. चेकिंग के क्रम में पुल के पास बिना रजिस्ट्रेशन नंबर एक लाल रंग की अपाचे बाइक आता देख रोका, तो उस पर सवार दो युवक बाइक से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा. एसपी ने बताया कि दोनों पांडेय गिरोह के लिए काम करते हैं. उन पर कांड संख्या 188/23 के तहत बड़कागांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-ravindra-singh-became-the-chairman-of-the-marketing-board/">कांग्रेस

नेता रवींद्र सिंह बने मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन
दूसरी खबर

तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hhhh-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित खपरियावां तालाब में डूबने से 40 वर्षीय सिकंदर की मौत हो गई. इस संबंध में सिकंदर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि सिकंदर बेहतर तैराक थे. वह प्राइवेट काम करते थे. बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि खपरियावां तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई. उसके बाद कटकमदाग थाने को सूचना दी गई. पुलिस ने तालाब से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल भेज दिया. इधर ग्रामीण एवं मुखिया राजेश गुप्ता ने बताया कि तालाब में लगभग 12 फीट पानी है. जानकारी मिली कि वह नहाने गया था, जिसमें डूबने से उसकी मौत हुई है. इसे भी पढ़ें :झामुमो">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-social-worker-munna-singh-will-join-congress/">झामुमो

नेता ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, पानी घर-घर पहुंचाने के लिए सप्लाई को दुरुस्त करने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp