Search

 
 
 

हजारीबाग: बस और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत

 
Hazaribagh : हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बनासो के गरहमुर्गी के पास शुक्रवार को बस और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. शब्बी बस हजारीबाग से गोमिया की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर हो गई. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान बिरजू सिंह और महादेव सिंह के रूप में हुई है. दोनों सगे भाई थे और बोकारो जिलान्तर्गत चतरोचट्टी थाना के माघा गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि दो मई को महादेव सिंह की शादी तय थी. दोनों भाई शादी की खरीदारी करने बाजार जा रहे थे. बड़े भाई बिरजू सिंह की शादी पिछले साल ही हुई थी, उसका दो महीने का एक बच्चा है. दोनों भाइयों की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने लगातर हो रही सड़क दुर्घटना के खिलाफ सड़क जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसे भी पढ़ें: कोडरमा">https://lagatar.in/titan-eye-plus-launches-its-combo-store-in-koderma/">कोडरमा

में टाइटन आई प्लस ने अपना कॉम्बो स्टोर किया लॉन्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही