Search

 
 
 

हजारीबागः रामनवमी जुलूस में चार की मौत, 450 से अधिक घायल, पांच गंभीर

Hazaribag: हजारीबाग में रामनवमी व दशमी के जुलूस में हथियार प्रदर्शन व आपसी झगड़ों में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों की इलाज सदर अस्पताल के अलावा निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है. घायलों में पांच की हालत नाजूक बतायी जा रही हैं, जिन्हें सदर अस्पताल ने बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया है. घायलों में दिपुगढ़ा निवासी मुकेश कुमार का इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
 
जुलूस के दौरान पारंपरिक हथियार का खेल दिखाते लोग.

Hazaribag: हजारीबाग में रामनवमी व दशमी के जुलूस में हथियार प्रदर्शन व आपसी झगड़ों में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों की इलाज सदर अस्पताल के अलावा निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है. घायलों में पांच की हालत नाजूक बतायी जा रही हैं, जिन्हें सदर अस्पताल ने बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया है. घायलों में दिपुगढ़ा निवासी मुकेश कुमार का इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. 

Uploaded Image

मंडईकलां व नगवां के अखाड़े के बीच विवाद के बाद तोड़फोड़ करते लोग.

जानकारी के मुताबिक शोभा यात्रा व जुलूस अभी जारी है. जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के बीच कई बार विवाद होने की खबर है. आगे बढ़ने को लेकर मंडईकलां और नगवां के अखाड़े के लोगों के बीच मारपीट और शोभा यात्रा में शामिल ट्रकों, डीजे व लाईटों में तोड़फोड़ किये जाने की खबर है. 

बड़ा बाजार ग्वालटोली चौक के निवासी एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बीती रात रामनवमी जुलूस के दौरान झंडा चौक पर उसके सीने में चाकू लग गई थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर किया गया था. उसकी मौत हो गई है. उसकी पहचान अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है.

नवमी व दशमी की जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन मुस्तैद है. 5000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है. अखाड़ों के बीच किसी तरह का विवाद उत्पन्न ना हो इसे लेकर रामनवमी महासमिति की बैठक में प्रशासन ने अपील की थी. कई दिशा-निर्देश भी जारी किये गए थे, लेकिन कुछ अखाड़ों में शामिल कुछ लोगों की जिद की वजह से मारपीट की घटनाएं हुई हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही