Search

 
 
 

हजारीबाग : विष्णुगढ़ के महुआटांड़ में दो दर्जन हाथियों ने मचाया उत्पात

 
फसलें रौंदी, कई घरों को किया ध्वस्त, बेरहो जंगल में डाल रखा है डेरा पिछले 10 दिनों से प्रखंड के विभिन्न इलाकों में हाथियों का झुंड कर रहा भ्रमण, ग्रामीणों में दहशत Vishnugarh : हाथियों का दल फिर से विष्णुगढ़ लौट आया है. दल में करीब 25 हाथी शामिल हैं. मंगलवार की शाम से ही सभी भेलवारा पंचायत के महुआटांड़ आ धमके. वहां रात में फसलों को रौंदा. कई घरों को भी ध्वस्त कर दिया. हाथियों ने महुआटांड़ में भुवनेश्वर गंझू, रमेश गंझू, नरेश गंझू और सोमर गंझू के घरों को तोड़ दिए. घरों में रखे अनाज हाथी खा गए. महुआटांड़ में उत्पात मचाने व दहशत फैलाने के बाद हाथियों के झुंड ने बेरहो जंगल का रुख कर लिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/ed-raids-liquor-dealers-house-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में शराब कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/elephant-ghar_582-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

13 अगस्त को पहुचा था हाथियों का झुंड

बता दें कि हाथियों ने 13 अगस्त को पारसनाथ से विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पहुंचे थे. तबसे विष्णुगढ़ और टाटीझरिया इलाके में इनकी मौजूदगी बनी हुई है.14 अगस्त की शाम तो हाथी चानो तथा उच्चाघना से चलकर महतोइया और मुरगांवों होते हुए विष्णुगढ़ थाने के पीछे तक पहुंच गए थे. विष्णुगढ़ के सातमील चौक स्थित भाजपा नेता गुरु प्रसाद के घर पर हाथियों ने दस्तक दी थी. वन विभाग इन हाथियों को आबादी वाले इलाकों से भगाने में सफल नहीं हो पा रहा है. उसके प्रयासों के बाद भी हाथी लगातार विष्णुगढ़ और टाटीझरिया क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-planted-saplings-for-the-success-of-chandrayaan-3/">बोकारो

: चंद्रयान-3 की सफलता को किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही