Search

 
 
 

हजारीबाग : दो छात्राओं को राष्ट्रीय पदक, किया गया सम्मानित

 
Hazaribagh: कटकमसांडी प्लस टू हाई स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 67 एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा कांस्य पदक विजेता वूशु खिलाड़ी राखी कुमारी और सोनम परवीन को पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय मसीह ने बताया कि शारीरिक शिक्षक सह वूशु नेशनल रेफरी सरोज कुमार मालाकार के नेतृत्व में विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर विद्यालय के साथ जिले का भी नाम रोशन किया है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल आने की बात कही. वहीं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार क्षमता और प्रतिभा होती है, सिर्फ उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता है. राज्य स्तर के एसजीएफआई स्कूली खेल में विद्यालय के 13 वूशु खिलाड़ियों ने पदक जीता था, जिसमें दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला और दोनों ने पदक जीता. विद्यालय के शिक्षक डॉ. मैनेजर नाथ पांडेय, महेंद्र प्रसाद, राकेश रंजन, विकास सिंह सहित सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/we-have-full-faith-in-pm-modis-guarantee-sandhya-singh/">पीएम

मोदी की गारंटी पर है हमें पूरा विश्वास : संध्या सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही