Search

 
 
 

हजारीबाग : अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, 7 घायल समेत 3 खबरें

 
Hazaribagh: हजारीबाग जिले के अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए. मृतकों में चुरचू निवासी प्रेम राम एवं सिंदूर निवासी अभिषेक उर्फ अरुण गोप हैं. वहीं घायल सदर अस्पताल के स्टोर कीपर अरुण गोप, द्वारका राम, पिंटू राम और चार अज्ञात हैं. एक घटना हजारीबाग आईटीआई कॉलेज के पास हुई. इसमें बाइक सवार दो लोग इटखोरी से आ रहे थे. इसमें एक की मौत और एक घायल हो गया. वहीं दूसरी घटना कटकमसांडी रोड पर हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. तीसरी घटना कटकमदाग रोड पर हुई, जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. वहीं शनिवार को एनएच-33 के पास शाम लगभग पांच बजे ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक पर तीन लोग सवार थे. इसमें चुरचू के युवक प्रेम राम की मौत हो गई. वहीं द्वारका राम और पिंटू राम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल स्टोर कीपर अभिषेक कुमार उर्फ अरुण को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :नेशनल">https://lagatar.in/jharkhands-manas-gets-silver-medal-in-national-cadet-judo-championship/">नेशनल

कैडेट जूडो चैंपियनशिप में झारखंड के मानस को रजत पदक समेत खेल जगत की तीन खबरें एक साथ
दूसरी खबर

इचाक में युवक का सिर कटा शव बरामद

Hazaribagh:  हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 वन्य अभ्यारण्य के पास एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया. शव को आसपास के लोगों ने रविवार को झाड़ियों में फेंका देखा. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही इचाक थाना प्रभारी ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. वहीं कटे सिर की तलाश में पुलिस लग गई. इस संबंध में इचाक थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सिर कटा शव देखा गया है. सिर की तलाश की जा रही है. धड़ से वह युवक प्रतीत हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि घटना कहीं हुई है और शव को यहां फेंका गया है. पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को कहीं और फेंक दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administration-should-take-action-against-those-who-spread-unrest-in-bastakola-coal-dump-morcha/">धनबाद

: बस्ताकोला कोल डंप में अशांति फैलानेवालों पर कार्रवाई करे प्रशासन- मोर्चा
तीसरी खबर

24 घंटे बाद भी नहीं मिली तालाब से डूबी बच्ची

Hazaribagh: हजारीबाग स्थित चरही थाना क्षेत्र के तापीन 42 कांटा स्थित तालाब में आठ वर्षीय बच्ची डूब गई. एनडीआरएफ की टीम उसे तलाश रही है. 24 घंटे बाद भी उसे खोजा नहीं जा सका है. बताया जा रहा है कि रंजीत चौहान की आठ वर्षीय पुत्री संजना कुमारी शनिवार को अपनी दो बहनों के साथ नहाते हुए गहरे पानी में चली गई. दो बच्चियों को तो बचा लिया गया. लेकिन संजना डूब गई. इस संबंध में चरही थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लगातार ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही