Search

 
 
 

हजारीबाग : विकास तिवारी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

 
कोल कंपनियों व कोयला कारोबारियों को दे रहे थे धमकी Charhi, Hazaribagh:  कुज्जू ओपी पुलिस एवं रामगढ़ पुलिस के सहयोग से चरही पुलिस ने विकास तिवारी गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामगढ़ जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी वरुण तिवारी और बंगाली टोला निवासी गोपाल सिंह के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों बदमाशों को तकनीकी सेल की मदद लेकर बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया. बता दें कि पुलिस को बराबर सूचना प्राप्त हो रही थी कि विकास तिवारी गैंग के द्वारा चरही थाना क्षेत्र के कोयलांचल और गिद्दी थाना क्षेत्र के कोयला कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है. इसे भी पढ़ें-ED">https://lagatar.in/ed-arrested-bhanu-a-light-employee-of-badgai-hemant-and-bhanu-may-be-interrogated-face-to-face/">ED

ने बड़गाईं के हल्का कर्मचारी भानू को किया गिरफ्तार, हेमंत और भानू को आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ

तापिन नॉर्थ के कांटा घर में गोलीबारी में भी थे शामिल

इस संबंध में चरही थाना में धारा 387/34 भादवि के तहत बीते 5 दिसंबर को मामला भी दर्ज किया गया था. वहीं, पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के पास से 4 मोबाइल, एक लाख 56 हजार 500 रुपये नगद और दो डायरी बरामद की गई. पूछताछ में दोनों ने बीती 5 जनवरी को सीसीएल तापिन नॉर्थ के कांटा घर में रंगदारी वसूलने के लिए गोली चलवाने की बात स्वीकार की है. पुलिस इस मामले में स्थाननीय स्तर पर संलिप्त शरारती तत्वों के बारे में पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-kalash-yatra-of-jagannath-mahaprabhu-started-with-musical-instruments/">बहरागोड़ा

: गाजे-बाजे के साथ निकली जगन्नाथ महाप्रभु की कलश यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही