Search

 
 
 

हजारीबाग: शराब दुकान में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के चतरा रोड स्थित शराब दुकान में बीती रात दुकान के कर्मचारी और ग्राहक आपस में उलझ गए. दोनों के बीच मारपीट अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने को लेकर हुई. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने शराब दुकान के सामने लगे कई दो पहिया वाहनों में आग लगा दी. इस घटना में दो बाइक पूरी तरह जल कर खाक हो गई. वहीं इस विवाद में तीन लोग बारा निवासी मंटू सिह, विवेक सिंह और जगरनाथ पांडेय घायल हो गए. इसे भी पढ़ें– रांची:">https://lagatar.in/ranchi-shops-being-demolished-from-otc-to-piska-mod-for-flyover-employment-crisis-in-front-of-500-shopkeepers/">रांची:

फ्लाईओवर के लिए ओटीसी से पिस्का मोड़ तक तोड़ी जा रहीं दुकानें, 500 दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि बिहार में शराबबंदी के बाद से शराब के शौकीनों ने अपना अड्डा चौपारण बना रखा है. इसी का लाभ लेने के उद्देश्य से शराब दुकान के कर्मचारी ज्यादा पैसे वसूलते हैं. इस कारण आए दिन इस शराब दुकान में झगड़ा होता रहता है. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बाइक को थाने ले आयी और मामले की जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-also-in-danger-of-operation-lotus-everyone-will-be-in-touch-with-each-other-through-mobile-mahua-manjhi/">झारखंड

सरकार को भी ऑपरेशन लोटस का खतरा, मोबाइल से सभी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे- महुआ मांझी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही