Hazaribagh : हजारीबाग बड़ा बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 35 किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि महिला तस्कर चतरा से गांजा लेकर आयी थी और बस से दिल्ली भेजने की फिराक में थी. सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. इस दौरान एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया है. पहले महिला ने उसे अपना पति बताया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह उसके दूर का रिश्तेदार है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि पूछताछ में एक बड़े मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का खुलासा हो सकता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/along-with-liquor-in-jharkhand-there-is-also-scam-in-hologram-babulal/">झारखंड
में शराब के साथ होलोग्राम में भी घोटाला- बाबूलाल [wpse_comments_template]
हजारीबाग : 35 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Comment