Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: बरही में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: बरही में बीती रात रसोईया धमना मोड़ से गोवंशीय लदा एक ट्रक जब्त किया गया. वहीं बालू लदे दो ट्रैक्टर को भी पुलिस ने पकड़ा. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ट्रक बिहार से बंगाल की ओर जा रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली. फिर एसडीपीओ नाजिर अख्तर के नेतृत्व व पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार की अगुवाई में बरही पुलिस ने रसोईया धमना मोड़ के पास चेकिंग की. इसी क्रम में उस वाहन को जब्त किया. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-samarkand-will-attend-sco-summit/">पीएम

मोदी पहुंचे समरकंद, SCO शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा. वाहन में पांच से सात लोग सवार थे. जब्त किए गए वाहन में 18 गाय और सात बैल लदे हुए थे. टीम में एएसआई आदित्य कुमार, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश शाह, ओम प्रकाश, मकसूद आलम और सशस्त्र बल शामिल थे. वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गौरियाकरमा की ओर से आ रहे बालू लदे दो ट्रैक्टर को करसो नदी के पास जब्त किया. जब्त किए गए ट्रैक्टर ट्रॉली में 100 घनफुट बालू पाया गया. इस क्रम में ट्रैक्टर चालक गौरियाकरमा निवासी योगेंद्र कुमार और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यह कार्रवाई राजस्व उप निरीक्षक रीतलाल रजक, एएसआई महेंद्र बैठा व सशस्त्र बल की अगुवाई में की गई. इसे भी पढ़ें– 1932">https://lagatar.in/hemant-sarkar-should-reconsider-the-decision-of-bringing-local-policy-of-1932-otherwise-the-entire-kolhan-will-burn-madhu-koda/">1932

के स्थानीय नीति लाने के फैसले पर पुनर्विचार करें हेमंत सरकार, नहीं तो पूरा कोल्हान जलेगा : मधु कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही