Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दो प्रशिक्षु आईएएस ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

Hazaribagh : डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में शुक्रवार को 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए इंजीनियरिंग और सिविल सेवा के परीक्षार्थियों के लिए परामर्श सत्र आयोजित किया गया. आईएएस प्रोबेशनर शताब्दी मजूमदार और उत्कर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को कामयाबी के टिप्स दिए. शताब्दी मजूमदार ने कहा कि सिविल सर्विसेस की तैयारी में जीएस की तैयारी सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन से ही नियमित रूप से न्यूज पेपर पढ़ने और डायरी में आवश्यक नोट्स बनाने की आदत डालनी चाहिए. टाइम मैनेजमेंट, स्तरीय सामग्री संकलन और निरंतर लेखन मुख्य परीक्षा में काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होता है. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/supreme-court-refuses-to-hear-petitions-challenging-caste-census-in-bihar/">बिहार

में जातिगत जनगणना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

असफलताओं के बावजूद उत्साह बनाये रखें : उत्कर्ष कुमार

वहीं डीएवी के पूर्व छात्र और आईएएस प्रोबेशन उत्कर्ष कुमार ने कहा कि असफलताओं के बावजूद छात्र निरंतर उत्साह बनाए रखें. तर्कपूर्ण और विवेचन विश्लेषण पर आधारित भ्रमरहित अवधारणाओं से युक्त प्रश्नोत्तर ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है. दोनों प्रशिक्षु आईएएस ने साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रभावशाली समाधान के टिप्स भी दिए. परीक्षा अवधि के दौरान छात्र तनाव और अवसाद से कैसे बचें, इन सभी का सरल समाधान उन्होंने बताया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/iii-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें: फर्स्ट">https://lagatar.in/nazim-siddiqui-of-jharkhand-has-scored-1759-runs-in-first-class/">फर्स्ट

क्लास में झारखंड के नजीम सिद्दीकी ने बनाए हैं 1759 रन

ईमानदारी से किया गया प्रयास व्यर्थ नहीं जाता : प्राचार्य

इससे पहले दोनों अधिकारियों ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ईमानदारी से किया गया समग्र प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता है. कार्यक्रम के आयोजन में वरीय अंग्रेजी शिक्षिका किरण मिश्रा, मनोज खंडेलवाल और भरत कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही