Hazariagh : हजारीबाग पुलिस ने पदमा में अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त किये हैं. डीआईजी के क्यूआरटी की टीम ने शनिवार देर रात यह कार्रवाई की है. इन दोनों ट्रकों को बनारस की मंडी ले जाया जा रहा था. गौरतलब है कि बोकारो के पचमो व हुरदाग और रामगढ़ के बसकपुर से अवैध कोयला को लाकर हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र स्थित बेरेम में डंप किया जाता है. इसके बाद यहां से कोयला डेहरी और बनारस की मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है. [wpse_comments_template]
हजारीबाग : अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त, बनारस की मंडी ले जाया जा रहा था
Last Updated: Jan 21, 2024 12:00 AM (IST)