Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में पोड़ा कोयला लदे दो वाहन जब्त, दो को जेल

 
Hazaribagh: पुलिस ने शनिवार को अवैध पोड़ा कोयला लदे दो वाहनों समेत दो चालकों को गिरफ्तार किया. चौपारण थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर के आदेशानुसार चोरदाहा चेक पोस्ट प्रभारी एसआई तरुण बाखला ने कार्रवाई की और पोड़ा कोयला जब्त किया. थाना प्रभारी ने बताया कि हजारीबाग एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई. सूचना मिली थी कि छोटे वाहनों से अवैध पोड़ा कोयला बिहार ले जाया जा रहा है. इसके सत्यापन के लिए चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग की गई. इसी क्रम में पिकअप बीआर 02क्यू-4576 और टाटा मैजिक जेएच 02बीई-1281 पकड़ा गया. पुलिस ने कोल माइंस एक्ट का मामला दर्ज कर चालकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चालकों के नाम शिवशंकर कुमार और दिपेश कुमार मेहता हैं. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें– रांची:">https://lagatar.in/ranchi-shops-being-demolished-from-otc-to-piska-mod-for-flyover-employment-crisis-in-front-of-500-shopkeepers/">रांची:

फ्लाईओवर के लिए ओटीसी से पिस्का मोड़ तक तोड़ी जा रहीं दुकानें, 500 दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही