Search

 
 
 

हजारीबाग : दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों

 
चौपारण के लिये अशुभ रहा रविवार, दो युवक गंभीर रूप से घायल Chauparaan: चौपारण के लिए रविवार का दिन अशुभ रहा. अहले सुबह शादी समारोह से लौट रहे प्रखंड के दो युवकों की अलग-अलग जगह पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एक घायल को हज़ारीबाग तो दूसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. पहली घटना इटखोरी में सुबह 5 बजे के करीब की बताई जाती है, जहां चौपारण की दैहर पंचायत के ग्राम हथिंदर के तीन युवक एक बाइक से एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच इटखोरी के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें बाइक सवार एक युवक कुंदन भुइयां, पिता बद्री भुइयां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार दूसरे युवक रामचंद्र भुइयां के पुत्र को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. वहीं तीसरे युवक को हज़ारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया. इस बात की जानकारी समाजसेवी नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने दी. वहीं घटना की खबर सुनकर बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमा शंकर अकेला मृतक के घर दैहर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. मौके पर दैहर मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां, कोठारी सिंह एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-women-upliftment-organization-organized-marriage-of-135-couples-city-sp-gave-gifts-to-everyone/">रांची

: महिला उत्थान संगठन ने 135 जोड़े का कराया विवाह, सिटी एसपी ने सभी को दिया उपहार

एक साल पहले शादी हुई थी सागर की, वाहन ने कुचल डाला

वहीं दूसरी घटना चौपारण-चतरा रोड के सवैया पुल के समीप घटी, जहां प्रखंड की बसरिया पंचायत के युवक सागर कुमार चंद्रवंशी (40), पिता हरदेव चंद्रवंशी अपनी स्कूटी से इटखोरी की तरफ से एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था. इसी बीच, चतरा रोड के सवैया मोड़ के समीप किसी अज्ञात गाड़ी ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और युवक को कुचलते हुए इटखोरी की तरफ फरार हो गया. इसके बाद आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी. घटना की खबर सुनकर जिप सदस्य राकेश रंजन घटना स्थल पर पहुंचे और युवक के आईडी कार्ड को निकाल कर मृतक के परिजनों व प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से सूचित किया. इसके बाद मृतक के पार्थिव शरीर को आपदा मित्र की एंबुलेंस की मदद से चौपारण ले जाया गया, जहां से पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. बता दें कि मृतक का पिछले वर्ष ही मयूरहंड प्रखंड के धनगंवा में विवाह हुआ था. इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के मां और उनकी पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mahendra-injured-in-road-accident-dies-during-treatment/">धनबाद

: सड़क दुर्घटना में घायल महेंद्र की इलाज के दौरान मौत 
[wpse_comments_template]­­
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही