Search

 
 
 

हजारीबाग : उड़ान लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का समापन

 
Hazaribagh : हजारीबाग के दिगंबर जैन भवन बड़ा बाजार में लगे दो दिवसीय उड़ान लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का समापन हो गया. जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो लेडिस विंग की ओर से ये  एग्जिबिशन लगाया गया था. इस उड़ान प्रदर्शनी में परिधानों के कई रंग बिखेर. इसमें रांची से कोलकाता तक के 34 स्टाइलिस क्लोथ लगाए गए. परिधान में फैशन, ज्वेलरी, राखी, क्रॉकरी, बच्चों के कपड़े, कुर्ती, लहंगा, फूड स्टॉल आदि का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. समापन समारोह में दिगंबर जैन पंचायत के पूर्व महामंत्री भागचंद जी लुहाडिया का स्वागत माला व मोमेंटो से लेडीस विंग ने किया. पूर्व महामंत्री ने भी लेडीज विंग को बधाई व शुभकामनाएं दी.  उन्होंने कहा कि हर साल इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए. जीतो की अध्यक्षा दीपिका अजमेरा व सचिव अंतिमा पाटनी व लेडीज विंग की पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी में आए लोगों को धन्यवाद के साथ विदाई दी. स्टॉल को लगाने के लिए रांची, रामगढ़, कोडरमा, कोलकाता, हजारीबाग व अन्य स्थानों से आए लोगों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dr-sanjay-giri-worshiped-kanhaishwar-mountain/">चाकुलिया

: डॉ. संजय गिरी ने की कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही