Search

 
 
 

हजारीबाग : जैन भवन में उड़ान लाइफस्टाइल एग्जिबिशन शुरू

 
प्रदर्शनी में लगाए गए 34 स्टॉल, रांची से कोलकाता तक के लगे परिधान Hazaribagh : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो की ओर से दिगंबर जैन भवन बड़ा बाजार में दो दिवसीय उड़ान लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का शुभारंभ हुआ. सर्वप्रथम णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया. जीतो लेडीज विंग हजारीबाग की अध्यक्ष दीपिका अजमेरा, सचिव अंतिमा पाटनी व अन्य पदाधिकारियों ने रांची जीतो चैप्टर व बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता, मोंमटो और तिलक के साथ किया. एग्जीबिशन का शुभारंभ सुपर स्पॉन्सर सुधा सौरभ पाटोदी, डॉ. हांडा सोनम, हर्ष प्रीति अजमेरा, सपना छाबड़ा व रांची लेडीज विंग की ओर से किया गया. दीप प्रज्ज्वलित महिला समाज की अध्यक्ष पुष्पा अजमेरा, मंत्राणी सुशीला सेठी, आशा विनायका, शिल्पी अजमेरा, चेयरपर्सन दीपिका अजमेरा, अंतिमा पाटनी, रांची चैप्टर की चेयरपर्सन प्रियंका पाटनी, पूर्व अध्यक्ष पायल सेठी और सचिव सरोज पांडेय ने किया. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस आयोजन में एक से बढ़कर एक 34 स्टॉल लगे. सभी स्टॉल देखने लायक थे. परिधान फैशन, ज्वेलरी, राखी, क्रॉकरी, बच्चों के कपड़े, कुर्ती, लहंगा, फूड स्टॉल आदि का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. प्राणिक हीलिंग के काउंटर में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां रांची से आयीं अंकिता जैन, नेहा लुहाड़िया और वर्षा लुहाड़िया ने दी. उन्होंने लोगों को तनाव मुक्त रहने के गुर बताए. हजारीबाग में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है. इसमें लेडीज विंग की सभी मेंबर कल्पना सेठी, अनीता सेठी, रजनी विनायका, प्रिया सेठी, रजनी अजमेरा, सलोनी सेठी, रुचिका अजमेरा, रुचि अरुण, सीमा छाबड़ा, ममता पाटनी, मेघा लुहाड़िया, बबीता विनायका, शिल्वी अजमेरा आदि का योगदान रहा. स्टॉल को लगाने में रांची, रामगढ़, कोडरमा, कोलकाता, हजारीबाग व अन्य स्थानों से आए लोगों का योगदान रहा. अतिथि का स्वागत मंजू छाबड़ा, नताशा विनायका, सीलवी अजमेरा और मीनाक्षी लुहाड़िया ने किया. आयोजन को संतोष अजमेरा, प्रेमा टोग्या, सुशीला सेठी, सुबोध सेठी, विजय लुहाड़िया, अजय छाबड़ा, अमर विनायका आदि ने सराहा. इसे भी पढ़ें : रिम्सः">https://lagatar.in/rims-vacancy-for-technical-officer-in-state-reference-laboratory-interview-on-july-12/">रिम्सः

स्टेट रेफरेंस लैबोरेट्री में टेक्निकल ऑफिसर के लिए निकली वैकेंसी, 12 जुलाई को साक्षात्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही