Search

 
 
 

हजारीबाग : चरही में अंडर 19 महिला क्रिकेटरों का स्वागत

 
Charhi, Hazaribagh: अंडर 19 महिला टी-20 किक्रेट वर्ल्ड कप जीत कर शनिवार को चरही पहुंचीं. विजेता भारतीय टीम में शामिल 6 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का फूल- माला पहना कर स्वागत किया गया. साथ ही अंग वस्त्र भेट किया गया. बता दें कि ये सभी महिला क्रिकेटर पाकिस्तान, भूटान और नेपाल को हरा कर फाइनल जीत कर आई हैं. इन महिला खिलाड़ियों में प्रेम नगर निवासी कोमललता कुमारी, जिया आनंद, खूंटी निवासी काजल संगा, मुक्ति संगा, बसंतपुर निवासी रूपा कुमारी और कोडरमा निवासी तृप्ति गुड़िया का स्वागत किया गया. महिला खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में चुरचू जिप सदस्य वासुदेव करमाली, वीणा मिश्रा, सतीश साहू, बिनोद ठाकुर, गौतम सोनी, सूरज चौहान, गणेश मिश्रा, सोनी देवी, शीतल गुप्ता, स्नेहलता, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, मनीषा देवी, सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-शीर्ष">https://lagatar.in/the-apex-court-should-make-it-clear-which-case-it-will-hear-and-which-it-will-not-sibal/">शीर्ष

कोर्ट को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि किस मामले को सुनेगा, किसे नहीं : सिब्बल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही