Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : रेस्टोरेंट की अनोखी पहल, दिव्यांग से आउटलेट का करवाया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग के चर्चित रेस्टोरेंट्स हंगर वंगर ने अपने नए आउटलेट काउंटर की शुरुआत अनोखे तरीके से की है .इस आउटलेट के उद्घाटन के लिए उन्होंने अस्पेष्टिक (मानसिक दिव्यांग) बच्चों का चयन किया और उनसे ही अपने प्रतिष्ठान का फीता कटवाया.आमतौर पर लोग अपने प्रतिष्ठान का उद्घाटन नामचीन लोगों से या फिर नेताओं से करवाना चाहते हैं. समाज के ऐसे तबकों पर शायद ही कभी किसी की नजर ऐसे कार्यों के लिए पड़ती है. ऐसे में यह नयी पहल काफी सराही जा रही है. हजारीबाग के सिमेट्री रोड में चलने वाले मानसिक दिव्यांग विद्यालय में लगभग 25 बच्चे हैं. पहले यहां 50 बच्चे थे, लेकिन कोरोना के चलते अभी यहां आधी संख्या में ही बच्चे हैं .समाज कल्याण विभाग की तरफ से इस विद्यालय का संचालन होता है. इसे भी पढ़ें-निरसा">https://lagatar.in/nirsa-robbery-of-4-lakh-cables-and-coils-from-baijna-colliery-summersable-pump-house/">निरसा

:  बैजना कोलियरी समरसेबल पंप हाउस से 4 लाख के केबल और क्वायल की लूट विद्यालय के संचालक मनीष सिन्हा ने बताया कि पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि कोई उनके बच्चों से भी अपने प्रतिष्ठान का उद्घाटन करवाएगा और उन्हें बिल्कुल आम लोगों की तरह भोजन करवाएगा. जैसे ही यह आग्रह हंगर वंगर के संचालक आनंद सिन्हा की तरफ से आया तो सबसे पहले उन्होंने इसके लिए उनका धन्यवाद किया.हंगर वंगर के संचालक आनंद सिन्हा ने कहा कि उनकी सोच केवल इतनी थी कि ऐसे बच्चों के 1 दिन को बेहतर बनाया जाए और यही उनकी कोशिश थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/222-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-chance-to-win-lakhs-by-participating-in-the-national-voter-awareness-competition/">बोकारो

: राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में भाग लेकर लाखों जीतने का मौका सामान्यतः ऐसे बच्चों को महीने में एक-दो दिन भी इस तरह का एक्सपोजर मिले,तो इन्हें बहुत फायदा होगा. साथ ही साथ इनको भी यह नहीं महसूस होगा कि ये बाकी दुनिया से कटे हुए हैं. मेरी केवल इतनी ही कोशिश थी इन बच्चों के चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कुराहट लायी जाए .आज इन बच्चों के लिए रेस्टोरेंट में तमाम लजीज व्यंजन परोसे गए , वेलकम ड्रिंक से इनका स्वागत हुआ और उसके बाद सिजलर्स और स्नेक्स लाए गए.बच्चों ने चिकन बिरयानी और नान का भी खूब मजा लिया.भोजन के बाद इन बच्चों ने लाउड म्यूजिक पर खूब डांस किया. wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही