Search

 
 
 

हजारीबाग: मंदिर की जमीन बचाने के लिए अनोखी पहल

 
Hazaribagh:  हजारीबाग जिला के सदर प्रखंड के बहेरी सखिया स्थित शिवांगना शिव मंदिर में नवगठित ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक हुई. इस दौरान मंदिर की जमीन पर पौधारोपण करने का फैसला लिया गया. जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राम स्वरुप महतो और संचालन पूर्व मूखिया अरुण यादव ने किया. मंदिर की जमीन की रक्षा करने तथा परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए गोपाल शिवांगन शिव मंदिर सेवा संस्थान ट्रस्ट की स्थापना की गई है. ट्रस्ट की बैठक में तय किया गया कि मंदिर की जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए भी समिति तत्पर रहेगी. इस ट्रस्ट में 13 गांवों के प्रमुख सदस्यों को शामिल किया गया है. इन गांवों की ओर से ट्रस्ट को तन-मन-धन से सहयोग करने की बात भी कही गई है. वहीं, प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर में बैठक करने समेत कई अहम निर्णय भी लिए गए. इससे पूर्व बैठक में मंदिर के लिए जमीन दान देने और स्थापना के लिए स्व. गोपाल नमन करते हुए आभार जताया गया. अध्यक्ष राम स्वरुप महतो ने कहा कि बहेरी सखिया का यह मंदिर 100 वर्षों से भी अधिक समय का है और रामनवमी की परंपरा भी यहां ग्रामीण क्षेत्र में सबसे पहले हुई. बताया कि इस स्थान पर क्षेत्र के आसपास के 13 गावों से झंडा और जुलूस आता है.   इसे भी पढ़ें-नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cluster-level-science-exhibition-organized-students-showed-their-skills/">नोवामुंडी

: संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही