Search

हजारीबाग : नवजात की अदला-बदली पर बवाल, पहले थाना में आवेदन, फिर हुआ समझौता

  • नर्सिंग होम ने महिला और परिजनों के आरोप को नकारा
Hazaribag :  हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक स्थित उर्मिला नर्सिंग होम में नवजात की अदला-बदली को लेकर खूब बवाल मचा. परिजनों ने अस्पताल वालों पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया. इसको लेकर परिजनों ने  सदर थाना में आवेदन दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगायी. हालांकि बाद में समझौता करके बच्चे के परिजनों ने थाना से आवेदन वापस ले लिया. (पढ़ें, चेहरा">https://lagatar.in/amisha-patel-reached-the-court-with-her-face-covered-but-had-to-remove-the-veil-from-her-face/">चेहरा

ढंककर कोर्ट पहुंची थी अमीषा पटेल, लेकिन हटाना पड़ा चेहरे से पर्दा)

तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को किया था अस्पताल में भर्ती

दरअसल टाटीझरिया की झरपो निवासी खुशबू देवी को नवाबगंज स्थित सक्षम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे की तबीयत बिगड़ जाने पर उसे उर्मिला नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. स्वस्थ होने पर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया. उसके बाद खुशबू देवी और उसके परिजनों ने उर्मिला नर्सिंग होम पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि खुशबू देवी  को बेटा हुआ था और अस्पताल वाले उसे बेटी दे रहे हैं. इस संबंध में खुशबू देवी के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन दर्ज कराया. हालांकि बाद में समझौता और थाने से आवेदन वापस ले लिया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-17-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

परिजनों के आरोपों को संचालक ने बताया निराधार 

उर्मिला नर्सिंग होम के संचालक ने परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार बताया. संचालक का कहना है कि हॉस्पिटल में बच्चा आता है, उसका रजिस्टर में नाम अंकित रहता है. वे चाहें तो डीएनए टेस्ट भी करवा सकते हैं. इस संबंध में खुशबू देवी के परिजनों ने सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. हालांकि बाद में समझौता हुआ और थाने से आवेदन वापस ले लिया गया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/ahead-of-pm-modis-us-visit-us-lawmakers-release-video-messages-to-welcome-him/">पीएम

मोदी की US यात्रा से पहले अमेरिका सांसदों ने उनके स्वागत में वीडियो संदेश जारी किये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//