Hazaribagh: एटीएम से डेढ़ करोड़ रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर हजारीबाग सदर थाना में नामजद मामला दर्ज करायी गई है. इसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आउटसोर्स कंपनी के चार कर्मियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, जिस कंपनी को एटीएम में पैसे जमा करने का ठेका दिया गया था, उसी के कर्मी एटीएम में कम पैसे डाला करते थे. करीब डेढ़ करोड़ रुपए गबन का यह पूरा मामला बताया गया है. गिरफ्तार आउटसोर्स कर्मियों में सबनाडीह के महेंद्र यादव, सुल्तान के सुनील कुमार गुप्ता, पत्थरगड्ढा निवासी संतोष कुमार और विकास कुमार हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
में निवेश की असीम संभावनाएं, केंद्र करे सहयोग : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
इसे पढ़ें- अधीनम">https://lagatar.in/adhinam-handed-over-sengol-to-modi-will-be-installed-in-the-new-parliament-house-with-the-inauguration/">अधीनम
ने मोदी को सौंपा सेंगोल, उद्घाटन के साथ नया संसद भवन में स्थापित होगा
ऑडिट में गबन का खुलासा
इसे लेकर सदर थाना प्रभारी अमित लाकड़ा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सिक्योर वैल्यू नामक कंपनी जो अलग-अलग प्राइवेट बैंकों के एटीएम में पैसे जमा करती है, उसके कर्मियों ने गबन किया है. जब उन्हें एटीएम मशीनों में पैसे जमा करने को दिए जाते थे तो वह उसमें से कुछ पैसे रख लिया करते थे. जब ऑडिट किया गया तो इस बात का खुलासा हुआ कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए गबन कर लिए गए हैं. इसे लेकर सिक्योर वैल्यू के एरिया मैनेजर श्रीनिवास ने इन कर्मियों पर मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/unlimited-possibilities-of-investment-in-jharkhand-center-should-cooperate-hemant-soren/">झारखंडमें निवेश की असीम संभावनाएं, केंद्र करे सहयोग : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Leave a Comment