Search

हजारीबाग : दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन मना उत्तम मार्दव धर्म

Hazaribagh : दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के दस दिवसीय पर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया. दस दिनों तक लगातार चलने वाले इस पर्व में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन और ब्रह्मचर्य दस गुणों की पूजा और अनुमोदना होती हैं. इन दस दिनों में श्रद्धा पूर्वक लोग अपनी शक्तियों के अनुरूप व्रत उपवास साधना करते हैं. इस मौके पर हजारीबाग स्थित दोनों जैन मंदिरों बड़ा बाजार और बॉडम बाजार में विशेष पूजा-अर्चना हुई.

धर्म ही हमारा सच्चा साथी : पं. नयन जी शास्त्री सांगानेर

मौके पर पंडित नयन जी शास्त्री सांगानेर ने अपने प्रवचन में कहा कि मार्दव धर्म आत्मा अर्थात् निजात्मा स्व-स्वरूप का धर्म है. जहां मृदुभाव या नम्रता नहीं है वहां धर्म भी नहीं है. वहां नियम, व्रत, तप, दान, पूजा आदि जो मानव करता है, विनय भाव के बिना सभी व्यर्थ गिनाया जाता है. धर्म ही हमारा सच्चा साथी है. जब हम पतन की ओर जाते हैं, जब संसार के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, तब मात्र एक धर्म ही हमारा सहारा होता है. धर्म का मूल दया है. धर्म को प्रतिदिन धारण करने से स्वयं की रक्षा धर्म से ही होती है. वस्तु का जो स्वभाव है, कर्मों से रहित आत्मा का स्वभाव है, सिद्धत्व की प्राप्ति का जो धर्म है वह जैन धर्म है. वस्तु के स्वभाव में लीन हो जाना धर्म है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/pravachan-jain_359-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-convicted-of-kidnapping-and-rape-of-a-minor-sentencing-on-september-21/">धनबाद

: नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का दोषी करार, सजा 21 सितंबर को

जैन महिला समिति की ओर से किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

समाज के कार्यकारिणी सदस्य विजय लुहाड़िया ने बताया कि संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जैन महिला समिति की ओर से किया गया. चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष व महामंत्री पवन अजमेरा, युवा परिषद के अध्यक्ष अमर विनायका, राजेश सेठी, जैन महिला समाज की मंत्राणी सुशीला सेठी, माया विनायका और आशा विनायका ने किया. मंगलाचरण आरोही सेठी के नृत्य की प्रस्तुति के साथ किया गया. कार्यक्रम का संचालन जैन महिला समिति की सचिव निर्मला लुहाड़िया ने किया. कार्यक्रम में उनका साथ विकास पाटनी ने दिया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रायोजक स्वरूपचंद जेपी विनायका थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-wild-elephants-broke-many-houses-in-uparghat-corn-crop-destroyed/">बोकारो

: ऊपरघाट में जंगली हाथियों ने कई घरों को तोड़ा, मकई की फसल नष्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/jjj-2-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp