Search

 
 
 

हजारीबाग : 22 फरवरी को ब्रह्मर्षि समाज का वनभोज सह मिलन समारोह

 
Hazaribagh.  स्वतंत्रता सेनानी एवं किसानों के मसीहा स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती को स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान, हजारीबाग ने समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर शहर के दीपुगढ़ा स्थित मुकेश सिंह के आवासीय परिसर में संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने समारोह की रूपरेखा तैयार की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को झील के पास ब्रह्मर्षि समाज के सभी लोग जुटेंगे और स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाएंगे. इस दौरान ब्रह्मर्षि समाज का वनभोज सह मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sp-appointed-new-police-station-incharges-in-five-police-stations/">हजारीबाग

: एसपी ने पांच थानों में नये थाना प्रभारी किये पदस्थापित
 

समारोह के संयोजक बने मुकेश सिंह

समारोह का संयोजक मुकेश सिंह को बनाया गया है. बैठक में ब्रह्मर्षि समाज के कन्हैया शर्मा, डॉ. आनंद कुमार शाही, दिनेश्वर सिंह, सदर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, कौशल किशोर सिंह, जीतनाथ कुमार सिंह, राजू कुंवर, सुबोध सिंह, इंजीनियर अमन कुमार, शशि किशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजय कुमार शर्मा, ब्यास भूषण देव शर्मा, अशोक कुमार, रामकृष्ण शर्मा, पंडित रमेश शर्मा, कन्हैया कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-people-became-emotional-on-the-farewell-of-police-station-in-charge-said-did-a-good-job/">हजारीबाग

: थाना प्रभारी के विदाई पर भावुक हुए लोग, कहा- अच्छा काम किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही