Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : वीसी ने गोल्ड मेडलिस्ट धावकों का बढ़ाया हौसला

Hazaribagh : कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर आए विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के चार धावकों का हौसला बढ़ाया. यह आयोजन लखनऊ में तीन जून को हुआ था. इसमें चार गुणा सौ पुरुष स्पर्धा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के धावकों ने स्वर्ण पदक जीता था. चारों स्वर्ण पदक विजेता धावकों जी. वसंत आर नायडू, राहुल कुमार, आकाश कुमार और शुभम कुमार ने शुक्रवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर आशीर्वाद लिया. इस मौके पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर राखो हरि प्रसाद, संकाय अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. अंबर खातून, अशोक सिंह, आशीष सरकार, अनवर हुसैन तथा उत्तम कुमार उपस्थित थे. कुलपति ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया. उन्होंने कहा कि इसका सारा श्रेय परिश्रमी विजेता खिलाड़ियों तथा विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारियों व खेल अनुदेशकों को जाता है. उन्होंने इस विश्वविद्यालय का गौरव एवं सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की बात कही. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही