Search

 
 
 

हजारीबाग : विभावि में पूर्वाह्न 10.50 बजे वीसी करेंगी झंडोतोलन समेत 2 खबरें

 
Hazaribagh: विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में आयुक्त सह कुलपति सुमन कैथरीन किस्पोट्टा 15 अगस्त की पूर्वाह्न 10.50 बजे बतौर मुख्य अतिथि झंडोत्तोलन करेंगी. इससे पहले 10.30 बजे कुलपति आवास में ध्वजारोहण होगा. 10.40 बजे कुलपति आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगी. 10.42 बजे विनोदिनी तरवे पार्क में मंच पर महात्मा गांधी और आचार्य विनोबाभावे के चित्रों पर माल्यार्पण करेंगी. 10.45 बजे एनसीसी कंपनी का निरीक्षण होगा. 10.55 बजे मार्च पास्ट, 11 बजे कुलपति का संबोधन और 11.10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें :पवनदीप">https://lagatar.in/people-danced-to-the-songs-of-pawandeep-and-arunita-crowd-gathered-in-mall-of-ranchi/">पवनदीप

और अरुणिता के गानों में झूमे लोग, मॉल ऑफ रांची में उमड़ा जनसैलाब
दूसरी खबर

सोमवार को आरएसएस का अखंड भारत दिवस समारोह

Hazaribagh 14 अगस्त 1947 को भारत का अंतिम बार विभाजन पाकिस्तान के रूप में हुआ था. इस तिथि को देश भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखंड भारत दिवस के रूप में मनाते हैं. हजारीबाग जिला इकाई की ओर से सोमवार को कार्मेल चौक स्थित पैराडाइज सभागार में अखंड भारत दिवस संकल्प समारोह का आयोजन किया गया है. आरएसएस के सह क्षेत्र प्रचारक रामकुमार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं. शाम 4 बजे से समारोह का आयोजन होगा. इस दौरान भाता का पूजन भी किया जाएगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख ने बताया कि अखंड भारत दिवस समारोह का आयोजन कई स्थानों पर किया जा रहा है. शहर के अन्य केंद्रों पर भी विभिन्न संगठनों की ओर से पूजन व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :अशोका">https://lagatar.in/alleged-wrongful-membership-of-workers-in-ashoka-project-citu-protested/">अशोका

परियोजना में गलत तरीके से श्रमिकों की सदस्यता बनाने का आरोप, सीटू ने जताया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही