Search

 
 
 

हजारीबाग: आग से सब्जी दुकान जलकर खाक, मुआवजे की मांग

 
Hazaribagh: जिले के बरही में रविवार रात जीटी रोड स्थित छोटा शिव मंदिर के मैदान में सब्जी दुकान में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. इससे सब्जी विक्रेता के लाखों के सामान जलकर खाक हो गये. जानकारी के अनुसार यह दुकान उज्जैना निवासी फुटपाथी सब्जी विक्रेता देवलाल साव की है. वह पिछले छह वर्षों से यहीं सब्जी की दुकान चला रहे थे. पीड़ित ने बताया कि रात में वह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे. दुकान में लगभग 95 हजार रुपए की सब्जी थी. इसे भी पढ़ें- पटना:">https://lagatar.in/patna-narendra-modi-will-be-the-first-prime-minister-to-reach-bihar-assembly/">पटना:

बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेन्द्र मोदी
बताया कि आग की जानकारी उन्हें स्थानीय लोगों ने रात में ही दी थी. उनके वहां पहुंचने के पहले ही पूरी दुकान जलकर खाक हो चुकी थी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा दल को बुलाया गया. आग किसने और क्यों लगाई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ने पुलिस से आग लगाने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-hc-stays-arrest-of-dsp-pramod-mishra-orders-cooperation-in-investigation/">रूपा

तिर्की मामला: DSP प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, जांच में सहयोग का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही