Search

 
 
 

हजारीबाग: भारी मात्रा में शराब लदा वाहन जब्त, तस्कर फरार

 
Hazaribagh: चौपारण पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर टाटा सफारी में भारी मात्रा में लदी अवैध शराब जब्त की. अवैध अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. बताया जाता है कि थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने सशस्त्र बल के साथ वाहन चेकिंग लगाया था. इस क्रम में पांडेयबारा मोड़ के पास टाटा सफारी आता दिखाई दिया. उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन सशस्त्र बल को देखकर वाहन चालक अपनी गाड़ी को तेजी से भगाने लगा. गश्ती दल ने पीछा किया तो तस्कर की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. तस्कर वाहन खड़ा कर भाग गए. तब पुलिस ने वाहन में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया. वहीं इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही