Search

 
 
 

हजारीबाग : विभावि ने किया रोटी दान, परोपकारिता की शिक्षा पर जोर

 
रोटी दान परोपकारिता की शिक्षा है : डॉ सादिक Hazaribagh:  विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में रोटी दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया.. इस अवसर पर लगभग 200 विद्यार्थियों के अलावे विभाग के शिक्षक व शोधार्थियों ने एक-एक रोटी दान दिया. रोटी से भरे दो बड़े-बड़े कंटेनर विभाग के विद्यार्थियों ने रोटी बैंक के मोहम्मद खालिद को सौंप दिया. इस मौके पर आयोजित कार्यशाला में आइक्यूएसी के निदेशक तथा समाज विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ सादिक रजक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में परोपकारिता की भावना विकसित होती है. वहीं मोहम्मद खालिद ने कहा की दान में मिले सभी रोटी हजारीबाग में रह रहे मानसिक रूप में विक्षिप्त एवं अन्य जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा. कुछ रोटी पशुओं को भी दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/court-issues-summons-against-former-cm-hemant-soren/">BREAKING

: पूर्व CM हेमंत सोरेन के विरुद्ध कोर्ट ने जारी किया समन

इंसान हो या जानवर, रोटी दोनों की भूख मिटाएगा: मो. खालिद

डॉ मार्गरेट लकड़ा ने कहा कि आज के दान के माध्यम से विद्यार्थियों ने परमात्मा के साथ जुड़ने का काम किया है. विभावि के नैक समन्वयक डॉ गंगानन्द सिंह ने कहा कि रोटी दान का अवसर विश्वविद्यालय के सभी विभागों को मिले. इस दिशा में राजनीति विज्ञान विभाग पहल करें. ज्ञात हो कि रोटी दान कार्यक्रम को विश्वविद्यालय का ``सर्वश्रेष्ठ अभ्यास`` (Best Practices) माना गया है. इस अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डॉ प्रमोद कुमार एवं अंग्रेजी विभाग के डॉ नीरज डांग भी अपने विचार रखें. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय बहादुर सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/conspiracy-to-spread-communal-violence-is-happening-again-and-again-in-jharkhand/">झारखंड

में बार-बार हो रही है सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही