Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मिला नए वर्ष का तोहफा

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों को नए वर्ष का तोहफा मिला है. वर्षों से सातवें वेतनमान का इंतजार कर रहे शिक्षकेतर कर्मचारियों की मांग पूरी कर दी गई हैं. गुरुवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय की वेतन निर्धारण समिति की बैठक कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वैसे कर्मचारी जिनके छठे वेतनमान का निर्धारण हो गया है, उन्हें अब सातवें वेतनमान में भुगतान के लिए समिति के सदस्यों ने अनुशंसा कर दी है. इस फैसले से लगभग 300 से भी अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/mahajutan-of-panchayat-samiti-members-in-hazaribagh-get-rights-otherwise-mass-resignation/">हजारीबाग

में पंचायत समिति सदस्यों का महाजुटान, मिले अधिकार, नहीं तो सामूहिक इस्तीफा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/VVVV-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कर्मचारियों में देखा जा रहा उत्साह

कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने बताया कि शेष सभी लंबित मामलों का भी शीघ्र ही निपटारा कर लिया जाएगा. बैठक में लिए गए निर्णय को नए वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में माना जा रहा है. इस निर्णय से कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुशंसित सूची को शीघ्र ही राज्य सरकार के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा. बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, डॉ एलपी मिश्रा, डॉ एके शाहा, डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ कन्हैया राय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manki-mundas-also-gave-strength-for-the-success-of-chief-minister-johar-yatra/">चाईबासा

: मुख्यमंत्री जोहार यात्रा की सफलता के लिए मानकी मुंडाओं ने भी झोंकी ताकत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही