Search

हजारीबाग : अवकाश कटौती के विरोध में विभावि के शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला

Hazaribagh : अवकाश कटौती के विरोध में सोमवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. साथ ही सरकार, राजभवन और विभावि प्रशासन के निर्णय का विरोध जताते हुए सामूहिक प्रदर्शन किया. बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर विभावि पीजी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. केके गुप्ता ने कहा कि झारखंड विश्वविद्यालय, अधिनियम और यूजीसी के नियम-परिनियम में शिक्षकों का सरकार की ओर से घोषित छुट्टियों के अलावा आठ सप्ताह यानी 56 दिनों का दीर्घकालिक अवकाश का प्रावधान है. इसे भी पढ़ें :छात्र">https://lagatar.in/in-the-interest-of-the-students-leave-deduction-in-the-university-should-be-withdrawn-ajsu/">छात्र

हित में विवि में छुट्टी की कटौती वापस हो : आजसू

यूजीसी नियमों का घोर उल्लंघन : शिक्षक संघ

जिन सेवाओं में दीर्घावकाश का प्रावधान नहीं है, उन्हें 33 दिनों का अर्जित अवकाश (ईएल) दिया जाता है. वह जब चाहें, इसका उपभोग कर सकते हैं. ऐसे ननवेकेशनल सेवा में 16 दिनों का अवकाश देने का प्रावधान है. लेकिन विभावि के शिक्षकों का मात्र आठ दिनों का अवकाश प्राप्त है और 16 दिनों का अर्जित अवकाश मिलता है. ऐसे में शिक्षकों के अवकाश में एकतरफा कटौती यूजीसी के नियमों का घोर उल्लंघन है. विभावि शिक्षक संघ ने इसकी घोर निंदा की और निर्णय को वापस नहीं लेने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी. इसे भी पढ़ें :हाथियों">https://lagatar.in/common-people-troubled-by-the-terror-of-elephants-forest-department-silent/">हाथियों

के आतंक से आम जन परेशान, वन विभाग मौन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//