Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि के वीसी ने कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश

Hazaribag : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति (वीसी) डॉ मुकुल नारायण देव ने आज मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स और केबी महिला कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. वीसी के साथ वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे. वीसी और वित्त सलाहकार ने मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं का जायजा लिया. उन्होंने प्राचार्य को निर्देश दिया कि शिक्षक एवं कर्मचारी समय का पालन करें तथा अधिक से अधिक समय तक कॉलेज में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों की समस्याओं का निष्पादन करें. कुलपति ने कॉलेज की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह ने कॉलेज प्रशासन को वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में उन्होंने कॉलेजों के सभी ऑफिस का भी निरीक्षण किया. (पढ़ें, कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-charge-sheet-released-against-modi-government-bjp-means-bhrasht-jumla-party/">कांग्रेस

का मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी, भाजपा यानी भ्रष्ट जुमला पार्टी…)

कॉलेज के वित्तीय प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने का निर्देश

वीसी और वित्त सलाहकार ने केबी महिला कॉलेज में भी क्लास, ऑफिस और पूरे कैंपस का अवलोकन किया. इसी क्रम में पाया गया कि वहां कक्षाएं संचालित हो रही थी. कुलपति ने शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. ताकि कॉलेजों का कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सके. वित्त सलाहकार ने प्राचार्य को वित्तीय प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया. वहीं विद्यार्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा प्राचार्य को विद्यार्थियों की हर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : क्लीनिकल">https://lagatar.in/review-meeting-on-clinical-establishment-act-instructions-to-follow-the-guidelines/">क्लीनिकल

एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को लेकर हुई समीक्षा बैठक, गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही