Search

 
 
 

हजारीबाग : कुलपति ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश समेत 2 खबरें

 
दशहरा से पहले पेंशनरों की समस्याओं के निदान की कही बात शोध से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा, डीट-2022 का अंतिम परीक्षा फल प्रकाशित करने का निर्देश Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की कुलपति सह आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष एवं वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. लगभग दो घंटे तक चलने वाली बैठक में विभिन्न लंबित मुद्दों को चिह्नित किया गया तथा उसके त्वरित निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए गए. कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित सभी लंबित मुद्दों को दुर्गा पूजा के अवकाश से पूर्व निष्पादित कर उन्हें पेंशन का भुगतान प्रारंभ किया जाए. यह भी तय हुआ कि अगले छह माह में अवकाश प्राप्त करने वालों के सभी कागजात ससमय तैयार किए जाएं ताकि उनका पेंशन समय पर प्रारंभ किया जा सके. शोध से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा के बाद कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र डीट-2022 का अंतिम परीक्षा फल प्रकाशित करने तथा पीएचडी कोर्स वर्क की लंबित परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाए.यह भी तय हुआ की डीट-2022 की मौखिक परीक्षा तथा पाठ्यक्रम निर्धारण के लिए दूसरे विश्वविद्यालय से आए विषय विशेषज्ञों के मानदेय निर्धारण के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए. न्यायालय में विश्वविद्यालय से संबंधित वादों के संबंध में निर्देश दिया गया के सात दिनों के भीतर सभी वादों से संबंधित तथ्य-विवरणी तैयार की जाए. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-criminals-shot-a-60-year-old-man-condition-critical/">पलामू

: अपराधियों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर

नई शिक्षा नीति पर जोर

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत नए पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकों के क्रय से संबंधित नीति निर्धारण के लिए विश्वविद्यालय पुस्तकालय समिति का पुनर्गठन करने तथा उसकी बैठक बुलाने का निर्देश कुलसचिव को दिया गया. बीएड के विद्यार्थियों की मांग पर विचार करते हुए दो-वर्षीय पाठ्यक्रम में दो शिक्षण-शास्त्र विषय को जोड़ने के लिए विषय के पाठ्यक्रम निर्धारण समिति को अधिकृत किया गया. कुलपति ने निर्देश दिया कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं को ससमय उपलब्ध कराई जाए तथा जो सूचना मांगी गई है, प्रावधानों के अनुरूप वही सूचना दी जाए. यह स्पष्ट किया गया कि भविष्य में कोताही बरतने वाले विभाग तथा संभाग के अधिकारी व कर्मचारी इसके लिए उत्तरदायी होंगे.

लंबित प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश

विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में अवस्थित प्रशासनिक भवन, कलाभवन तथा विज्ञान भवन प्रथम के जीर्णोद्धार संबंधी कार्य के निष्पादन के लिए लंबित प्रक्रिया को 10 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. पतरातू महाविद्यालय के संबंध में निर्देश दिया गया कि वहां के वरीयता संबंधी विवाद का निपटारा करते हुए महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की व्यवस्था अतिशीघ्र की जाए. कुछ महाविद्यालय में महाविद्यालय परित्यागपत्र देने के एवज में अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित की जाए कि किसी भी विद्यार्थी से ऐसे शुल्क बिना लिए उन्हें ससमय सीएलसी उपलब्ध कराई जाए. इसे भी पढ़ें-RINPAS">https://lagatar.in/high-court-seeks-reply-from-acb-adg-on-appointment-of-rinpas-director-jayati-shimlai-and-purchase-of-medicines/">RINPAS

निदेशक जयती शिमलई की नियुक्ति और दवा खरीद पर हाईकोर्ट ने ACB के ADG से मांगा जवाब
दूसरी खबर

रूदेश अध्यक्ष और सुनील बने नयाटांड़ वनाधिकार समिति के सचिव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/ssss.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड़ मे वनाधिकार अभियान 2023 का क्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति का पुनर्गठन मुखिया लीलावती देवी की अध्यक्षता एवं पर्यवेक्षक रोजगार सेवक अजय कुमार व उप निरीक्षक नंदकिशोर राम की देखरेख में नयाटांड़ पंचायत सचिवालय भवन में किया गया. सर्वसमिति से अध्यक्ष रूदेश नायक, सचिव सुनील कुमार नायक के साथ पंद्रह सदस्य कमिटी का चुनाव हुआ. इसमें पांच महिला सदस्यों का चयन किया गया. इसमें मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार महतो, उप मुखिया विजय कुमार, वार्ड सदस्य संगीता देवी, मुनिरका सिंह, सरिता देवी, सत्यम कुमार, सुभाष नायक, राकेश नायक, अशोक नायक, राजेंद्र महतो, सतीश राम , सरिता देवी, संगीता देवी, पिंकी देवी एवं अन्य लोग लोगों का चयन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही