Search

हजारीबाग : शोधार्थियों से कुलपति का सीधा संवाद कल

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के विभिन्न विभागों में शोध कर रहे शोधार्थियों से कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार सिन्हा 23 जून को सीधी वार्ता करेंगे. इस संबंध में विज्ञान भवन में स्थित आर्यभट्ट सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से बैठक आहूत की गई है. यह जानकारी देते हुए विभावि के पीआरओ डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि बैठक में कोई भी शोधार्थी उपस्थित होकर अपनी समस्या को रख सकते हैं. शोधार्थियों को पूर्वाह्न 10:30 बजे तक सभागार में स्थान ग्रहण कर लेना है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से शोधार्थी शिकायत कर रहे थे कि उन्हें परीक्षा विभाग के पीएचडी कोषांग, छात्र कल्याण संकाय, कुलपति के सचिवालय और प्लेगेरिज्म कोषांग में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह पर बेवजह विलंब करने की शिकायत शोधार्थी कर रहे थे, तो कुछ जगह पर सुविधा शुल्क मांगे जाने से वह परेशान हो रहे थे. कुलपति ने उस विषय को गंभीरता से लेते हुए कुछ आरोपी कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया है. अब वे शोधार्थियों से सीधी बात कर उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण करना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें : अटलांटिक">https://lagatar.in/the-search-for-the-submarine-that-went-to-see-the-wreckage-of-titanic-in-the-atlantic-ocean-continues-oxygen-is-about-to-end/">अटलांटिक

महासागर में टाइटैनिक का मलबा देखने गयी लापता पनडुब्बी की तलाश जारी, खत्म होने वाली है ऑक्सीजन…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp