Search

 
 
 

हजारीबाग : विद्या भारती चिन्मया विद्यालय जमशेदपुर बना विजेता

 
सीबीएसई क्लस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग समापन बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सोनारी जमशेदपुर उपविजेता और मेजबान टीम सेकेंड रनर अप हजारीबाग के एसपी और संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य ने बांटा पुरस्कार, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला जमशेदपुर की विजेता और उपविजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होनेवाले टूर्नामेंट में लेगी भाग Hazaribagh : सीबीएसई क्लस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट का ताज विद्या भारती चिन्मया विद्यालय जमशेदपुर ने पहना. इस टीम ने शुक्रवार को फाइनल मैच में जमशेदपुर के ही बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सोनारी को 3-2 गोल से पराजित किया. वहीं मेजबान टीम संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग तीसरे स्थान पर सेकेंड रनर अप रहा. तीनों टीमों को बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे और संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर रोशनर खलखो एस.जे. ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सोनारी जमशेदपुर के खिलाड़ी को मिला.इससे पहले सेमीफाइनल में बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सोनारी जमशेदपुर और संत जेवियर स्कूल के बीच खेला गया. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच संत जॉन्स स्कूल तथा विद्या भारती चिन्मया जमशेदपुर के बीच हुआ. इन मैचों में बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सोनारी जमशेदपुर तथा विद्या भारती चिन्मया विद्यालय जमशेदपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. साथ ही इन दोनों टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए योग्यता हासिल की. इसे भी पढ़ें-खबरें">https://lagatar.in/news-from-dhanbad-court-now-separate-hearing-of-the-case-of-pintu-singh-accused-in-neeraj-murder-case/">खबरें

धनबाद कोर्ट की : नीरज हत्याकांड में आरोपी पिंटू सिंह के केस की अब अलग सुनवाई

रेफरियों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

मौके पर फादर रंजीत मरांडी एस जे, धनंजय सिंह आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. प्राचार्य ने एसपी को बांस का बालवृक्ष और मोमेंटो देकर स्वागत किया. बीएसएफ कैंप मेरू के आईजी को भी सम्मानित किया गया. इस टूर्नामेंट में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए धनंजय सिंह ने अजय मिश्रा और सभी रेफरियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वहीं विभिन्न व्यवस्था में लगे लोगों को भी सम्मानित किया गया. मंच संचालन उपप्राचार्य डॉ देवव्रत मित्रा और धन्यवाद ज्ञापन अमृता सहाय ने किया. इसे भी पढ़ें-गोड्डाः">https://lagatar.in/godda-tenant-murdered-landlady-dead-body-found-in-pit-after-five-days/">गोड्डाः

किरायेदार ने की मकान मालकिन की हत्या, पांच दिन बाद गड्ढे में मिली लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही