सांसद, विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता 1 महीने तक मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के बारे में देंगे आम जनता को जानकारी जयंत सिन्हा ने दिया आश्वासन- हजारीबाग से गुजरेगी बुलेट ट्रेन Hazaribagh: हजारीबाग को बुलेट ट्रेन भी मिलेगी. यह आश्वासन हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने विकास तीर्थ कार्यक्रम के दौरान दिया. दरअसल हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने पार्टी का विकास तीर्थ कार्यक्रम शुरुआत की. राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर यह कार्यक्रम पूरे देशभर में चलाया जा रहा है. इसमें सांसद, विधायक अपने अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए 9 साल के विकास कार्य की जानकारी देंगे. इसी क्रम में हजारीबाग के भारत माता चौक पर आम जनता और कार्यकर्ताओं को सांसद जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जयसवाल और पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-former-district-councilor-warns-of-agitation-for-not-giving-minimum-wages-to-laborers/">मुसाबनी
: मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने पर पूर्व जिला पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bbb-2.jpg"
alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :सरकारी">https://lagatar.in/allegations-of-construction-of-building-on-government-land-work-being-done-despite-cos-ban/">सरकारी
भूमि पर भवन निर्माण का आरोप, सीओ की रोक के बावजूद हो रहा काम
: मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने पर पूर्व जिला पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी
धारा 370 समाप्त करना सबसे बड़ी सफलता- जयंत सिन्हा
उन्होंने कहा कि 1 माह का यह कार्यक्रम 25 जून तक चलेगा .जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को आम जनता तक पहुंचना है और सरकार के बारे में जानकारी देना है. इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे दो विकास कार्य की परिचर्चा आम जनता के साथ करना है. हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार की सबसे बड़ी सफलता धारा 370 समाप्त करना है. धारा 370 समाप्त कर भारत माता की असली सेवा किया गया. इसके अलावा पूरे देशभर में सड़कों का जाल बिछा दिया गया जिसका फायदा हजारीबाग को भी मिला. बाईपास बनने से ट्रैफिक लोड शहर में कम हो गया. कोविड के समय 80 करोड़ लोगों को भोजन कराया गया. टीकाकरण में भी हम लोगों ने रिकॉर्ड बनाया. 200 करोड लोगों को समय पर टीका दिया गया. यह सुशासन का सबसे अच्छा उदाहरण है .प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, सड़क, मोबाइल फोन समेत कई तरह की सुविधा निचले और गरीब तबके के लोगों को दिया गया. 9 वर्ष तक सरकार के ऊपर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा. यह सरकार की बड़ी उपलब्धियों में एक है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हजारीबाग को भी बुलेट ट्रेन मिले इसकी हम लोग उम्मीद कर सकते हैं.alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :सरकारी">https://lagatar.in/allegations-of-construction-of-building-on-government-land-work-being-done-despite-cos-ban/">सरकारी
भूमि पर भवन निर्माण का आरोप, सीओ की रोक के बावजूद हो रहा काम
Leave a Comment