Hazaribagh">https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://hazaribag.nic.in/hi/&ved=2ahUKEwj65KqJku2IAxUqxDgGHVvKFloQFnoECDoQAQ&usg=AOvVaw2gbjtAzg_Chi-ylhJpDtmP">Hazaribagh
: हजारीबाग के केरेडारी में पांच हाइवा में हुई आगजनी और गोलीबारी मामले का विकास तिवारी गिरोह ने जिम्मा लिया है. गिरोह ने पोस्टर जारी कर भी चेतावनी दी है. गिरोह ने पोस्टर में लिखा है कि अनदेखा करने की भूल न करें. बता दें कि सोमवार की देर रात करीब दो बजे हथियारबंद अपराधियों ने केरेडारी एनटीपीसी खनन माइंस से कोयला ढुलाई में लगी पीएनएम कंपनी के पांच">https://lagatar.in/hazaribagh-criminals-of-tiwari-gang-created-ruckus-set-fire-to-the-hiva-and-grader-machine-of-the-company-engaged-in-coal-project-work/">पांच
हाइवा को आग के हवाले कर दिया था. जिन पांच हाइवा में आगजनी की गयी थी, उसमें तीन ओडिशा और दो हजारीबाग के नंबर हैं. इस आगजनी की घटना में पांचों वाहनों की केबिन और इंजन जलकर राख हो गयी. हथियारबंद अपराधियों ने भय उत्पन्न करने के लिए एक वाहन में दो-तीन राउंड फायरिंग भी की है.
हजारीबाग : केरेडारी आगजनी मामले का विकास तिवारी गिरोह ने लिया जिम्मा, दी चेतावनी
विकास तिवारी गिरोह ने पोस्टर जारी कर दी चेतावनी, कहा -अनदेखा करनी की भूल न करें
Leave a Comment