Search

 
 
 

हजारीबाग : केरेडारी आगजनी मामले का विकास तिवारी गिरोह ने लिया जिम्मा, दी चेतावनी

 
विकास तिवारी गिरोह ने पोस्टर जारी कर दी चेतावनी, कहा -अनदेखा करनी की भूल न करें

Hazaribagh">https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://hazaribag.nic.in/hi/&ved=2ahUKEwj65KqJku2IAxUqxDgGHVvKFloQFnoECDoQAQ&usg=AOvVaw2gbjtAzg_Chi-ylhJpDtmP">Hazaribagh

:
हजारीबाग के केरेडारी में पांच हाइवा में हुई आगजनी और गोलीबारी मामले का विकास तिवारी गिरोह ने जिम्मा लिया है. गिरोह ने पोस्टर जारी कर भी चेतावनी दी है. गिरोह ने पोस्टर में लिखा है कि अनदेखा करने की भूल न करें. बता दें कि सोमवार की देर रात करीब दो बजे हथियारबंद अपराधियों ने केरेडारी एनटीपीसी खनन माइंस से कोयला ढुलाई में लगी पीएनएम कंपनी के पांच">https://lagatar.in/hazaribagh-criminals-of-tiwari-gang-created-ruckus-set-fire-to-the-hiva-and-grader-machine-of-the-company-engaged-in-coal-project-work/">पांच

हाइवा को आग के हवाले
कर दिया था. जिन पांच हाइवा में आगजनी की गयी थी, उसमें तीन ओडिशा और दो हजारीबाग के नंबर हैं. इस आगजनी की घटना में पांचों वाहनों की केबिन और इंजन जलकर राख हो गयी. हथियारबंद अपराधियों ने भय उत्पन्न करने के लिए एक वाहन में दो-तीन राउंड फायरिंग भी की है.

पुलिस ने घटनास्थल से खोखा किया बरामद 

घटना के संबंध में बताया ड्राइवर ने बताया कि देर रात करीब रात 2.30 बजे एक दर्जन से अधिक संख्या में हथियारबंद अपराधी आये और हाइवा चालकों के साथ मारपीट की. इसके बाद दहशत फैलाने के लिए पांच हाइवा को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और हाइवा में लगी आग को बुझाया. मौके पर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी कुलदीप कुमार और इंस्पेक्टर अनिल कुमार भी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया था. बता दें कि चार दिन पहले भी हथियारबंद अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही