Hazaribag : हजारीबाग स्थित इचाक प्रखंड के नावाडीह में सोमवार की रात वज्रपात से ग्रामीण की मौत हो गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय कारू यादव के रूप में हुई. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि वह जानवर चराने के लिए जंगल गया था. देर रात तक जब कारू यादव घर नहीं लौटा, तो मंगलवार की सुबह परिजन उसे ढूंढने के लिए जंगल की ओर गए. वहां कारू पांडेतरी जंगल में मृत अवस्था में मिला. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. वहीं मौके पर इचाक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें -रोजगार">https://lagatar.in/rozgar-mela-pm-modi-handed-over-appointment-letters-to-more-than-51000-employees/">रोजगार
मेला : पीएम मोदी ने 51,000 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा, नये भारत के सपने बड़े हैं [wpse_comments_template]
मेला : पीएम मोदी ने 51,000 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा, नये भारत के सपने बड़े हैं [wpse_comments_template]
Leave a Comment