Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बरकट्ठा में ग्रामीण को घायल कर जंगल में फेंका

Advertisement
Advertisement
Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चेचकप्पी स्थित धोवारी निवासी रामेश्वर सिंह (55 वर्ष) को कुछ अपराधियों ने घायल कर इचाक-बंडासिगां मुख्यमार्ग के खेरा जंगल बीच में फेंक दिया. वह चमरू सिंह के पुत्र हैं. रामेश्वर बेहोशी की हालत में जंगल में पाए गए. इसकी सूचना मिलते ही पंचायत चेचकप्पी मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने निजी खर्च पर बोलेरो से उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचाया. रामेश्वर सिंह की हालत नाजुक है. मौके पर मौजूद मनोज मूर्मू, शंकर नायक, ललन सिंह, मोहन साव, प्रताप सिंह, गुड्डा सिंह, भोला सिंह आदि उन्हें देखने पहुंचे. वहीं स्थानीय मुखिया रीता देवी का कहना है कि उन्होंने जनसेवा के रूप में बोलेरो दिया है. रामेश्वर सिंह स्वस्थ हो जाएं, तभी कुछ बता पाएंगे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mud-house-collapses-due-to-rain-poor-family-worried/">गिरिडीह

: बारिश से गिरा मिट्टी का घर, गरीब परिवार परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही