Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजन बोले- कर्ज का पैसा मांगने गया तो मार डाला

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग के पदमा प्रखंड अंतर्गत सरैयाडीह गांव के रविदास मोहल्ला में मंगलवार को कुएं से 61 वर्षीय ग्रामीण का शव पुलिस ने बरामद किया. उसकी पहचान मंगरमुहा गांव निवासी लीलो महतो के बेटे फूलो महतो के रूप में की गई. इधर मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए फर्द ब्यान में गांव के ही एक युवक महेश राम पर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि फूलो ने महेश राम को 15000 रुपए कर्ज दिया था. वह रकम मांगने के लिए वह महेश राम के घर सोमवार की शाम 7:00 बजे गया था. उसके बाद वह घर नहीं लौटा. मंगलवार की सुबह कुछ बच्चे खेलने के लिए पासवान रविदास मोहल्ला गए. बच्चों ने कुएं में लाश देखकर ग्रामीणों को सूचना दी. जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पदमा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक के हाथ-पांव बंधे थे. कलाई में भी रस्सी बंधी हुई थी. कुआं में पानी नहीं होने के कारण उसके गले में रस्सी बांधकर डाल दिया गया था. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sad-ending-of-a-happy-love-story-prasanjeet-and-pinky-left-to-make-people-cry/">साहिबगंज

: सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत, लोगों को रूलाकर रूख़्सत हो गये प्रसनजीत और पिंकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही