Search

 
 
 

हज़ारीबाग : बीएसएफ जवान और विरांगनाओं का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

 
Hazaribag : बीएसएफ की वीर जवानों और वीरांगनाओ की रैली शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र से गुजरा जहां दारू और झुमरा में उनका भव्य स्वागत किया गया. अपनी बाइक रैली के 9वें दिन इनका काफिला मेघालय, असम, बंगाल होते हुए झारखंड पहुंचा. दिल्ली के तात्कालिक राजपथ अब कर्तब्यपथ में मोटरसाइकिल का करतब दिखाने वाले जवान और वीरांगना इस रैली में शामिल है, जिनके स्वागत के लिए प्रखंड की जनता काफी उतावली नज़र आई. सरस्वती उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय दारू बालक , हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल, जेआरबी मेमोरियल और विद्यालय बड़वार इरगा के करीब 800 छात्र एक किलोमीटर तक सड़क के किनारे राष्ट्रीय ध्वज लेकर जवानों का इंतजार कर रहे थे. दारू में जवानों का स्वागत भैया अभिमन्यु के आवास के सामने किया गया जबकि झुमरा चौक में संदीप हार्डवेयर की दुकान के पास स्वागत किया गया. जवानों के आते ही पूरा क्षेत्र भारत माता की जय के नारों के साथ गुंजयमान हो गया और उनपर फूलों की वर्षा होने लगी. दोनों जगहों के स्वागत से पूरी तरह जवान अभिभूत नज़र आये. ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चे जवानों के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी ललायित नज़र आये. जवानों ने भी मौजूद लोगों के साथ फ़ोटो खिंचवाई. जवानों के स्वागत में भैया अभिमन्यु प्रसाद, आनंद देव, विनोद झुनझुनवाला, हरीश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अरुण वर्मा, अरविंद सिन्हा, शशिमोहन सिंह, सुधा वर्मा, भैया गौतम प्रसाद, भावना सिन्हा, रूपा खंडेलवाल,ऋषि शर्मा,शैलेश चंद्रवंशी, भैया संदीप, पप्पू कुमार, विवेक सिंह, विवेक बरियार, रविकांत श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, शिशिर साह,बसंत नारायण, रंजीत सिन्हा, हीरालाल साव, राजन सिन्हा, रौशन सिन्हा, दिनेश चौरसिया, संदीप कुमार, प्रभात सिंह, संजय कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-2-5-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-kumardhubi/">धनबाद

: कुमारधुबी में घर का ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवरात की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही