Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : टीबी से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Vishnugarh : दीनमठ सारथी ट्रस्ट की ओर से विष्णुगढ़ प्रखंड की जोबर पंचायत के अंबाटांड़ में टीबी के लक्षण एवं उपचार के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया. जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल ने कहा कि सरकार की ओर से टीबी की जांच एवं उपचार नि:शुल्क है. उन्होंने अपील की कि सरकार के इस टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बन कर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठायें. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-pappu-mandal-sentenced-to-life-imprisonment-in-suraj-murder-case/">धनबाद:

सूरज हत्याकांड में पप्पू मंडल को उम्र कैद की सजा

विष्णुगढ़ प्रखंड को टीबी मुक्त बनाना लक्ष्य

ट्रस्ट के सुरेश राम ने कहा कि संस्था का लक्ष्य प्रखंड को टीबी मुक्त बनाना है. रूपेंद्र महतो ने कहा कि संस्था की ओर से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं जांच कराने के साथ दवाई दिलाने में भी सरकार के साथ संस्था भी हरसंभव मदद करेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष रूपेंद्र महतो, संस्था के महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही, उमेश कुमार, धीरज शर्मा, खिरिया देवी, हिरिया देवी, जसवा देवी, नेमचंद महतो, विनोद, रूपलाल महतो, अशोक कुमार, लालचंद महतो, रोहित महतो, गोबर्धन महतो, विकास, विक्रम, डब्लू राज, स्कूली बच्चे, महिलाएं समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-leader-of-oppositions-case-remains-the-same/">झारखंड

विधानसभा : नेता प्रतिपक्ष का मामला जस का तस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही