Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: जन जागरुकता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरुक

Hazaribagh : हजारीबाग के गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को जन जागरुकता अभियान के चौथे दिन लोगों को जागरुक किया. प्रशिक्षुओं ने आसपास के गांवों में जाकर ग्रामीणों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक करते हुए इसका महत्व बताया. साथ ही कई ग्रामीणों को सही तरीके से हस्ताक्षर करने की सीख देते हुए उन्हें साक्षर बनाया. प्रशिक्षुओं ने बताया कि अब भी गांवों में ऐसे कई ग्रामीण हैं, जो बेहतर ढंग से अपना हस्ताक्षर नहीं कर सकते. वैसे ग्रामीण महिला-पुरुषों को पढ़ना और लिखना सिखाया गया. साथ ही निरंतर अभ्यास करने की नसीहत दी गई. 10-10 प्रशिक्षुओं ने ऐसे पांच-पांच ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव ने कहा कि जीवन में जितना महत्व रोटी, पकड़ा और मकान का है, उतनी ही भूमिका शिक्षा की भी है.

इन गांवों के ग्रामीणों को किया गया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-390.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बभनवै में शंभू राम, लाली देवी, धनेश्वर साव, लालजी उरांव, केशो राम, ललिता देवी व पिंकी देवी को प्रशिक्षुओं ने पढ़ना-लिखना सिखाया. वहीं सलैया की शोभा देवी, मोहन महतो, दुलारी देवी, सुमन देवी, सोमरी देवी, मुकुंदगंज स्थित नयाखाप की चिंता देवी, रीना देवी, रूमनी देवी, सोमरी देवी, भेलवारा के रूकनी देवी, हेमन यादव, बुधन महतो आदि को भी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया. इसके अलावा बोचो, हुपाद, चपुआ, राजनगर, बनहा, खपरियावां आदि गांवों में शिक्षा और साक्षरता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया. इस अभियान का संचालन सहायक प्राध्यापकों के निर्देशन में किया गया. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-gamaria-domjudi-road-has-become-a-cause-of-problems-for-the-villagers/">बहरागोड़ा

: ग्रामीणों के लिए परेशानियों का कारण बनी है गामारिया-डोमजुड़ी सड़क
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही