Search

 
 
 

हजारीबाग: धरने पर बैठे ग्रामीण, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग

 
Hazaribagh: सदर प्रखंड के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सदर अंचल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया. कई महिला पुरुष धरने पर बैठ गए. इसका नेतृत्व भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने किया. ग्रामीणों का कहना था कि सदर प्रखंड कार्यालय में छोटे से बड़े बाबू और पदाधिकारी तक हर छोटे-बड़े काम के लिए घूस मांगते हैं. पैसा नहीं देने पर काम को लटका कर रखते हैं. वहीं एमओ भी डीलरों की मिलीभगत से लाभुकों को राशन कम दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें- रेलवे">https://lagatar.in/elderly-people-are-no-longer-exempted-on-railway-tickets-rahul-gandhi-furious-at-modi-government-said-for-his-friends-he-breaks-even-the-stars/">रेलवे

टिकट पर बुजुर्गों को अब छूट नहीं, मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा, अपने मित्रों के लिए तो तारे तक तोड़ लाते हैं… ग्रामीणों ने कहा कि इन सब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है. धरना देकर उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर नहीं सुधरे, तो उग्र आंदोलन होगा. ग्रामीणों ने बीडीओ और एमओ पर भी कई आरोप लगाये. भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में बाबू का बोलबाला है. कोई भी काम कराने में घूस मांगी जाती है. यह उन लोगों की फितरत बन चुकी है. कई बार इसकी चेतावनी दी गई, लेकिन बाबू अपनी बाबूशाही करना नहीं भूल रहे हैं. जरूरतमंदों को परेशान करना व रिश्वत की मांग करना और ऑफिस में नहीं बैठना इनकी कार्यशैली बन चुकी है. इनकी तानाशाही खत्म नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें- द्रौपदी">https://lagatar.in/the-entire-tribal-society-of-the-country-is-proud-of-draupadi-murmu-becoming-the-president-arjun-munda/">द्रौपदी

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश का पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही