Search

 
 
 

हजारीबाग : दुर्घटना में युवक की मौत के बाद सड़क पर बैठे ग्रामीण, 25 घंटे बाद हटा जाम

 

मुआवजा व एक आश्रित को नौकरी देने के आश्वासन पर माने लोग, हटाया जाम

Keredari(Hazaribagh) : भारी वाहन की चपेट में आने से बड़कागांव के कराली निवासी 35 वर्षीय बबलू भुइयां की गुरुवार को मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे. करीब 25 घंटे तक ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा. सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश की. मगर आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. काफी समझाने-बुझाने और मुआवजा व कोल कंपनी में परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन देने के बाद लोग माने और जाम हटाया.  मृतक बबलू भुइयां के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. मौके पर केरेडारी प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम रंजन पासवान, थाना प्रभारी अजीत कुमार, केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल, पप्पू कुमार सोनू, इराकी अमित गुप्ता, संजय, ऋतिक कंपनी से अनुराग गुप्ता मौजूद रहे. इनलोगों की मौजूदगी में 50000 रुपये तुरंत और आपदा प्रबंधन के द्वारा ₹100000 देने का आश्वासन दिया गया. साथ ही सीओ की अनुशंसा पर परिवार के एक सदस्य को कोल कंपनी में नौकरी देने की बात कही गई. ग्रामीणों ने कहा कि हज़ारीबाग से बड़कागांव केरेडारी टंडवा मुख्य सड़क पर साल 2019 में तत्कालीन डीसी रविशंकर शुक्ला ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी. मगर केरेडारी और बड़कागांव पुलिस के सामने से इस सड़क से लगातार हाइवा ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों का परिचालन बेरोक-टोक जारी है. जिससे आये दिन दुर्घटना होती रही है. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही